Mahakumbh 2025: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा, श्रद्धालुओं के लिए उठाया बड़ा कदम

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए, प्रयागराज रेल मण्डल ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें 24x7 चिकित्सा सहायता और प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम में रहेंगी सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं

प्रयागराज रेल मण्डल ने सुनिश्चित किया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जाए। इन ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इन रूमों में ECG मशीन, डिफ़िब्रिलेटर, ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, ग्लूकोमीटर जैसे प्राथमिक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध होंगे।

mahakumbh mela 2025 jpg

रेलवे स्टेशन पर बने ऑब्जर्वेशन रूम

प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सुबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए गए हैं। इन रूमों में 15 स्टाफ नर्स, 12 फार्मासिस्ट, 12 हॉस्पिटल अटेंडेंट और 15 हाउस कीपिंग असिस्टेंट नियुक्त किए गए हैं। प्रयागराज रेल मण्डल द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की जा रही है, क्योंकि यह महाकुम्भ 2025 को एक सुरक्षित और स्वास्थ्यपूर्ण अनुभव बनाने में मदद करेगा।

महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी तैयारी

महाकुंभ 2025 को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से, इन ऑब्जर्वेशन रूमों में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं मिलेंगी। सर्दी के मौसम और भीड़-भाड़ के कारण आमतौर पर होने वाली समस्याओं का तुरंत इलाज किया जाएगा। गंभीर स्थिति में एंबुलेंस के जरिए मरीजों को नजदीकी रेलवे या शहर के अस्पताल में भेजा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में लगेगा नेत्र कुंभ, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीन लाख चश्मों का होगा वितरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+