Mahakumbh 2025 Mausam: प्रयागराज में आज हो सकती है बारिश, Orange Alert जारी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Mahakumbh 2025 Mausam: 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है,अब तक 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, उम्मीद की जा रही है कि 45 करोड़ से ज्यादा लोग महाकुंभ में आएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तो वहीं संतो की टोलियां और बाबाओं का अंदाज इस महाकुंभ मेले के मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

एक तरफ, जहां सर्दी की वजह से लोगों का सुबह-सुबह रजाई से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं दूसरी और प्रयागराज के संगम तट पर भक्तों पर ना तो ठंड का असर दिख रहा है और ना ही वो मौसम से परेशान है।आस्था के आगे सारी बातें फीकी हो गई हैं।

Mahakumbh 2025 Mausam

लेकिन भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज और कल भक्तों को मौसम की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज प्रयागराज के लिए संभावित बारिश और कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोहरा बहुत घना होने की उम्मीद नहीं:IMD (Mahakumbh 2025 Mausam)

IMD के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने ANI को बताया कि हालांकि इस क्षेत्र में कोहरा बहुत घना होने की उम्मीद नहीं है, फिर भी इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि रोड पर कोहरा होने पर कुंभ तक पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी झेल पड़ सकती है।

'पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है' (Weather)

सोमा सेन रॉय ने बताया कि 'पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जो कि हरियाणा और वेस्टर्न यूपी की ओर मूव कर रहा है, इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा।'

23 जनवरी तक बारिश की संभावना: मौसम विभाग ( Prayagraj ka Mausam)

'इसकी वजह से पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। प्रयागराज में भी इसका असर दिख सकता है और इस कारण यहां 18 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक बारिश की संभावना दिख रही है।' अगर यहां पर बारिश होती है तो निश्चित तौर पर तापमान में कमी आएगी और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

'प्रयागराज में दिन की शुरुआत ठंड के साथ 8 डिग्री सेल्सियस पर हुई'

फिलहाल इस वक्त महाकुंभ का जोश श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि आज प्रयागराज में दिन की शुरुआत ठंड के साथ 8 डिग्री सेल्सियस पर हुई है, यहां पर मध्यम कोहरा भी छाया रहा लेकिन अनुमान है कि यहां पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे संगम स्नान. सुरक्षा कड़ी

तो वहीं आज सुबह जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संगम में डुबकी लगाई है तो वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आज यहां आने वाले हैं, वो भी यहां पर संगम स्नान करेंगे और उसके बाद सेना के अफसरों के साथ बैठक भी करनेवाले हैं। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है, सुरक्षा कड़ी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+