Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में विधानसभा सत्र का होगा आयोजन! जानिए सीएम योगी ने सदन में क्या कहा?
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्घालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। और अभी भी भारी संख्या में श्रद्घालु यहां स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सड़कों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है।
आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी भी हर दिन संगम में डुबकी लगा रहे हैं। वहीं पिछले दिनों सीएम योगी ने महाकुंभ मेले में अपनी कैबिनेट की बैठक की थी और अब वहां पर विधानसभा सत्र के आयोजन की बात कही है।

इस वजह से महाकुंभ में नहीं हो सका सत्र का आयोजन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि, "मेरी इच्छा थी कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान एक दिन हम बजट सत्र का आयोजन प्रयागराज में ही क्यों ना करें। लेकिन मुझे मालूम था कि सपा इसका विरोध करेगी। सपा किसी अच्छे काम का कभी समर्थन नहीं कर सकती"।
ये भी पढ़ें Maha Kumbh Story: महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में भीड़, 7 युवकों ने की 'अनोखी यात्रा', किया पवित्र स्नान
समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
सीएम योगी ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि, 'विपक्ष पहले दिन से ही महाकुंभ के खिलाफ हैं। पिछले सत्र में महाकुंभ की चर्चा और तैयारियां चल रही थीं ।हम योजनाओं पर चर्चा करते और आपके सुझाव लेते, लेकिन आपने सदन चलने नहीं दिया।'
सीएम योगी ने आगे कहा कि, 'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूछा कि महाकुंभ पर पैसा खर्च करने की क्या जरूरत थी... समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसका इस्तेमाल कोई भी सभ्य समाज नहीं करेगा।'
लालू और ममता को सीएम योगी ने दिया जवाब
सीएम योगी ने आगे कहा कि, लालू यादव ने कुंभ को 'फालतू' कहा। सपा के एक अन्य साथी ने कहा कि महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' बन गया है... कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और टीएमसी नेताओं ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिए... अगर सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करना अपराध है, तो हमारी सरकार उस अपराध को करती रहेगी।"
ये भी पढ़ें Maha Kumbh 2025: स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़, रेलवे की नई रणनीति से यात्रियों को मिलेगी राहत, जानें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications