Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की नई स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था, देखें शेड्यूल

Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज संगम पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान यात्रा की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की है। इन विशेष ट्रेनों के जरिए श्रद्धालु आसानी से कुंभ मेला स्थल तक पहुंच सकेंगे।

ट्रेन नंबर और अतिरिक्त ठहराव का विवरण

कासगंज से चलने वाली 05314 कासगंज-झूसी मेला विशेष गाड़ी 12, 27 जनवरी और 1, 10, 24 फरवरी 2025 को लखीमपुर और गोला गोकरननाथ स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव करेगी। यह ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर 02:33 बजे पहुंचेगी और 02:35 बजे रवाना होगी। वहीं, गोला गोकरननाथ स्टेशन पर यह 02:12 बजे पहुंचेगी और 02:14 बजे छूटेगी।

maha kumbh 2025 special trains extra stoppages

झूसी से चलने वाली 05313 झूसी-कासगंज मेला विशेष गाड़ी 13, 28 जनवरी और 2, 11, 25 फरवरी 2025 को लखीमपुर और गोला गोकरननाथ स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर 10:28 बजे पहुंचेगी और 10:30 बजे छूटेगी, जबकि गोला गोकरननाथ स्टेशन पर यह 11:21 बजे पहुंचेगी और 11:23 बजे रवाना होगी।

काठगोदाम और गोरखपुर से चलने वाली विशेष ट्रेनें

काठगोदाम से चलने वाली 05312 काठगोदाम-झूसी मेला विशेष गाड़ी 12, 27 जनवरी और 1, 10, 24 फरवरी 2025 को लखीमपुर और गोला गोकरननाथ स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर 20:58 बजे पहुंचेगी और 21:00 बजे रवाना होगी, जबकि गोला गोकरननाथ स्टेशन पर यह 20:37 बजे पहुंचेगी और 20:39 बजे छूटेगी।

गोरखपुर से चलने वाली 05011 गोरखपुर-अयोध्या कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 16 जनवरी 2025 तक स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर 16:47 बजे पहुंचेगी और 16:49 बजे छूटेगी। अयोध्या कैंट से चलने वाली 05012 अयोध्या कैंट-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर 00:17 बजे पहुंचेगी और 00:19 बजे रवाना होगी।

अतिरिक्त ठहराव से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

इन अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा समय पर ट्रेनों की व्यवस्था और अतिरिक्त ठहराव के फैसले से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह कदम महाकुंभ के सफल आयोजन में एक अहम भूमिका निभाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+