Maha Kumbh 2025: वैश्विक आकर्षण का केंद्र बना प्रयागराज, दुनिया भर के लाखों लोगों की निगाहें
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की वेबसाइट पर 4 जनवरी तक 33 लाख पांच हजार 667 यूजर आ चुके हैं, जो दुनिया भर के 183 देशों से सर्च करने आए। इस वेबसाइट को 6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया था।
Recommended Video
महाकुंभ की वेबसाइट लांच होने के बाद भारत ही नहीं विदेश से भी लोग वेबसाइट के पेज पर विकसित कर रहे हैं और मां कुंभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसे लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए तो एक सुखद खबर सामने आई।

4 जनवरी तक का डाटा आया सामने
महाकुंभ 2025 को लेकर न केवल भारतीय बल्कि विदेशों में भी लोगों में उत्सुकता है और वे भी वेबसाइट पर महाकुंभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वेबसाइट पर 4 जनवरी तक विदेशों से बड़ी संख्या में लोग विजिट कर चुके हैं।
जारी लेटेस्ट सूचना के अनुसार महाकुंभ की वेबसाइट पर 143 देश से लोगों ने विजिट किया है। टॉप-5 देशों की बात करें तो पहला नंबर भारत का है, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी से भी लाखों लोग प्रतिदिन वेबसाइट पर आकर महाकुम्भ के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
40 करोड से अधिक लोगों के आने की संभावना
महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में इस बार 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की आने की संभावना बताई जा रही है। इसमें भारत के साथ ही दुनिया के अन्य देशों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आ सकते हैं।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन की व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं को लेकर भी सरकार सख्त है।
महाकुंभ की वेबसाइट पर मिल रही यह जानकारी
- महाकुम्भ से जुड़ी परंपराएं: वेबसाइट पर महाकुम्भ की परंपराओं और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
- आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ कुम्भ पर किए गए अध्ययन: वेबसाइट पर आध्यात्मिक गुरुओं और कुम्भ पर किए गए अध्ययन के बारे में जानकारी दी गई है।
- प्रमुख आकर्षण और प्रमुख स्नान पर्व: वेबसाइट पर महाकुम्भ के दौरान होने वाले प्रमुख आकर्षण और प्रमुख स्नान पर्व के बारे में जानकारी दी गई है।
- क्या करें-क्या नहीं और कलाकृतियों: वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए क्या करें-क्या नहीं और कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी गई है।
- ट्रैवल और स्टे, गैलरी, क्या नया हो रहा है: वेबसाइट पर ट्रैवल और स्टे, गैलरी, और क्या नया हो रहा है के बारे में जानकारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications