Maha Kumbh 2025: जाम से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने चुना अनोखा रास्ता, छा गए सोशल मीडिया पर, देखें Video
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 अब समापन की ओर है, लेकिन भक्तों की भीड़ में कोई कमी नहीं आ रही है। संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ है, जिससे सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। कई जगहों पर लोग घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। वहीं, ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई हैं, जिससे यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क और ट्रेन के जाम से परेशान होकर कुछ दोस्तों ने नाव से प्रयागराज जाने का नायाब तरीका निकाला। ये दोस्त 248 किमी तक नाव चलाकर संगम पहुंचे और वहां स्नान किया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

वीडियो में चार दोस्त नाव पर सवार दिख रहे हैं, जिनके साथ जरूरत का सामान भी रखा हुआ है। यह वीडियो 'इंदौरीरिपोर्टर21' नाम के सोशल मीडिया हैंडल से Kanhaiya Santram Yadav द्वारा पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "महाकुंभ पहुंचने का जुनून देखिए, युवकों ने 248 किमी का सफर नाव से तय किया।"
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। कुछ ने इसे 'जुगाड़ू सफर' कहा, तो कुछ ने इनकी हिम्मत की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "लोग सड़क और हवाई मार्ग से गए, लेकिन आपने जलमार्ग चुनकर कमाल कर दिया।" वहीं, कुछ लोगों ने इस यात्रा को लेकर अविश्वास भी जताया है।
कहां से शुरू हुआ सफर?
वीडियो पर एक यूजर ने सवाल किया, "यात्रा कहां से शुरू की?" इसके जवाब में बताया गया कि यात्रा बिहार के बक्सर जिले के कम्हरिया गांव से शुरू हुई थी। इन दोस्तों ने बिना किसी रुकावट के 248 किमी का सफर नाव से तय कर लिया।
देखें वीडियो-
यह भी बता दें कि महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पर डुबकी लगाने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, अब तक 51 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अंतिम स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इसके बाद महाकुंभ का समापन हो जाएगा।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े इंतजाम
महाकुंभ में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा रही है। मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए कई वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।












Click it and Unblock the Notifications