Mahakumbh 2025: "गांधी परिवार की तरफ से मैंने लगाई डुबकी" राहुल-प्रियंका के कुंभ स्नान पर अजय राय ने क्या कहा?
Maha kumbh 2025: प्रयागराज की पवित्र धरती पर शुरु हुए सनातन संस्कृति के सबसे बड़े इस महापर्व महा कुंभ का 26 फरवरी, को महाशिवरात्रि के दिन समापन हुआ। आस्था के इस महा संगम में डुबकी लगाने के लिए देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आए और इस पवित्र संगम में डुबकी लगाई।
13 जनवरी से शुरू हुए आस्था के इस महा संगम में अब तक 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई जो अभी तक रिकॉर्ड है।

Maha kumbh 2025: महाशिवरात्रि पर हुआ महापर्व का समापन
बुधवार के दिन महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का समापन हुआ इस दिन श्रद्धालुओं ने कुंभ में अंतिम डुबकी लगाई और अगले कुंभ में फिर से डुबकी लगाने की कामना की। बता दें कि इस पवित्र कुंभ में देश की आम जनता के साथ बड़ी-बड़ी शख्सियत ने स्नान किया इसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के खास लोगों ने त्रिवेणी में संगम स्नान किया।
बड़े-बड़े राजनेताओं की इस कड़ी में UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। इस दौरान उनसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ में स्नान नहीं करने पर सवाल किया गया।
अजय राय ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मै खुद गांधी गांधी परिवार की ओर से कुंभ गया था और वहां स्नान करके आशीर्वाद लिया। मैने देश के लिए मंगल कामना की भी प्रार्थना की। यह आस्था का महापर्व था और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह आस्था का महापर्व था और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह आस्था का सवाल है हम सभी के श्रद्धा का सम्मान करते हैं और उनकी भावनाओं से जुड़े हुए हैं।
ये भी पढें: Mahakumbh2025: महाकुंभ के समापन पर सौरमंडल में होने जा रही एक अद्भुत घटना, एक साथ दिखेंगे ग्रह












Click it and Unblock the Notifications