Maha Kumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या 50 करोड़ के करीब, जाम पर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में लोगों का पहुंचना जारी है। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ के एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बावजूद भी भारी संख्या में श्रद्घालु यहां स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सड़कों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी भी हर दिन संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
49 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को दोपहर तक 51 लाख से अधिक श्रद्रालु डुबकी लगा चुके थे। वहीं 13 जनवरी से लेकर 14 फरवरी के दोपहर तक 49 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं।

वहीं बता दें कि योगी सरकार ने अनुमान जताया था कि पूरे महाकुंभ के दौरान 40 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगाएंगे लेकिन कुंभ मेले के एक महीने में ही अनुमान से कहीं अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगा चुके हैं। वहीं अभी कुंभ 26 फरवरी तक चलेगा।
जाम को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वहीं महाकुंभ की वजह से प्रयागराज (Prayagraj) आने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी फंसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें जोर दिया गया है कि भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें Modi-Trump Meeting: 'बांग्लादेश का ख्याल पीएम मोदी रखेंगे', ट्रंप के बयान से सदमे में युनूस सरकार
हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें- योगी
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO UO) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि, 'सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़क पर आएं।'
'प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जिले, अयोध्या वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं होना चाहिए। हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां भी ट्रैफिक जाम होगा, अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।'
ये भी पढ़े Pulwama के कई शहीदों के परिजनों को क्यों नहीं मिली नौकरी? संसद में मंत्री ने दी जानकारी
प्रयागराज के साथ-साथ वाराणसी और अयोध्या में भी भारी भीड़
संगम में स्नान करने के बाद लोग काशी विश्वनाथ मंदि और अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस वजह से अयोध्या और वाराणसी में भी लोगों की भारी भीड़ बढ़ गई है। लोगों को यहां पर भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं सीएम योगी ने अयोध्या और वाराणसी के प्रशासन को भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications