Modi-Trump Meeting: 'बांग्लादेश का ख्याल पीएम मोदी रखेंगे', ट्रंप के बयान से सदमे में युनूस सरकार

Modi-Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के साथ मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहला मौका था जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर थे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसकी चर्चा तेज है।

Modi-Trump Meeting

'मैं उनके ऊपर छोड़ता हूं'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ट्रंप से बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, बांग्लादेश में अमेरिकन डीप स्टेट का कोई रोल नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश का ख्याल पीएम मोदी रखेंगे...मैं उनके ऊपर छोड़ता हूं।

पत्रकार ने क्या पूछा था सवाल?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर सवाल पूछा कि, आप बांग्लादेश के हालात को लेकर क्या सोचते हैं, साफ-साफ देखा गया कि, बाइडेन सरकार के दौरान कैसे बांग्लादेश में डीप स्टेट वहां काम कर रहा था? फिर मोहम्मद यूनुस सोरोस से भी मिले। आप इस पूरे घटनाक्रम पर क्या कहना चाहेंगे?

ट्रंप का जवाब

इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, बांग्लादेश में हमारे डीप स्टेट का कोई रोल नही है।ट्रंप ने पीएम मोदी के तरह इशारा करते हुए कहा कि, 'इस मामले पर प्रधानमंत्री लंबे समय से काम कर रहे हैं और इस पर कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। मैं इसके बारे में अध्यन कर रहा हू। मैं बांग्लादेश को प्रधानमंत्री के हाथों में छोड़ता हूं।

ट्रंप ने पीएम मोदी को दी विशेष उपहार

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति(US President) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi) को एक पुस्तक 'आवर जर्नी टुगेदर' भेंट की। इस पुस्तक में 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' जैसे कई कार्यक्रमों की कई तस्वीरें भी है।

वहीं इस किताब पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए खास मैसेज लिखा लिखा है। किताब के पहले पेज पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है "Mr Prime Minister, you are great"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+