Akhilesh Yadav: महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, त्रिवेणी संगम पर 11 बार लगाई आस्था की डुबकी!
Akhilesh Yadav at Maha Kumbh: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज दोपहर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था और श्रद्धा के साथ 11 डुबकियां लगाईं। संगम तट पर स्नान करते हुए अखिलेश यादव ने पवित्र त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम) को नमन किया।
स्नान के बाद उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचकर वहां स्थापित समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे, जो उनके स्वागत के लिए पहले से ही वहां जुटे हुए थे।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अखिलेश यादव ने सुबह करीब 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। वहां पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद अखिलेश पार्टी नेताओं के साथ मेलाक्षेत्र पहुंचे और संगम तट पर स्नान किया।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ के निमंत्रण पर Akhilesh Yadav ने उठाया सवाल, कहा- लोग यहां आस्था से आते हैं
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav takes a dip at Triveni Sangam during the ongoing Mahakumbh Mela in Prayagraj.
Source: Samajwadi Party pic.twitter.com/W8FvosRxzg
— ANI (@ANI) January 26, 2025
'मैंने त्योहार के दिन लगाई त्रिवेणी में 11 डुबकी'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,"लोग अपनी निजी आस्था लेकर यहां आते हैं। मैंने 11 पवित्र डुबकी लगाईं। विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है... जिस दिन मैंने हरिद्वार में डुबकी लगाई - वह दिन एक उत्सव था। आज मुझे यहां पवित्र डुबकी लगाने का अवसर मिला... सरकार में बैठे लोगों को इस आयोजन को खेल आयोजन नहीं बनाना चाहिए... मैंने देखा है कि बुजुर्ग लोग जो विभिन्न स्थानों से आ रहे हैं - ऐसा प्रबंधन होना चाहिए था कि किसी को कोई कठिनाई न हो..."
#WATCH | #MahaKumbh2025, Prayagraj | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "People come here with their personal faith. I took 11 holy dips. There is no place for divisive and negative politics... The day I took a dip at Haridwar - that day was a festival. Today, I got the… pic.twitter.com/FFlSlPbkmo
— ANI (@ANI) January 26, 2025
महाकुंभ में सपा शिविर का दौरा
संगम स्नान के बाद अखिलेश यादव सपा के शिविर गए, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और साधु-संतों से मुलाकात की।
बीजेपी का अखिलेश पर पलटवार
संगम में अखिलेश यादव के स्नान पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, "देर आए, दुरुस्त आए। उम्मीद है कि गंगा स्नान के बाद अखिलेश यादव का मन शांत हो जाएगा। अब वह कुंभ को लेकर झूठे आरोप लगाना बंद करेंगे।"
योगी आदित्यनाथ ने भी किया था महाकुंभ स्नान
अखिलेश यादव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई थी और गंगा पूजन किया था।
उपचुनाव प्रचार में शामिल होंगे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव 3 फरवरी को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे। इस दौरान डिंपल यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav की हरिद्वार यात्रा, मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी, दिवंगत चाचा की अस्थियां की विसर्जित












Click it and Unblock the Notifications