Maha Kumbh 2025: संगम में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, NDRF की तत्परता से लोगों की बची जान
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टला। रविवार (16 फरवरी) को संगम में अचानक लोगों से भरी नाव पलट गई। लेकिन मौके पर मौजूद NDRF की टीम ने डूब रहे 5 लोगों को तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।
वहां मौजूद लोगों के अनुसार नाव पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से ये हादसा हुआ। महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार हादसे पर हादसे हो रहे हैं। कही आग लग रही है तो कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है।
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: ये अधिकारी करेंगे हादसे की जांच, दो सदस्यीय कमेटी का गठन
50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं डुबकी लगा चुके हैं
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। औऱ अभी भी भारी संख्या में श्रद्घालु यहां स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सड़कों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी भी हर दिन संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

प्रयागराज में भारी भीड़
वहीं महाकुंभ की वजह से प्रयागराज (Prayagraj) आने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी फंसे हुए हैं। लोगों की लंबी कतार सड़कों पर लगी हुई। वहीं प्रयागराज पूरा शहर श्रद्धालुओंं से भरी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें जोर दिया गया है कि भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications