UP News: सीएम योगी बोले- अगर कोई समस्या है तो हमें बताएं, समाधान अवश्य किया जाएगा
CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा लोकतंत्र में संवाद कर विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की जनता से आह्वान किया किसी कोई समस्या होती है तो वह अपनी परेशानी के बारे में सीधे शासन को सूचित करें। उन्होंने कहा सरकार के पास पहुंचने का मतलब, समस्या नहीं रहनी चाहिए, वह समाधान में बदलनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया आपकी सरकार जो भी समस्या पहुंचेगी उसको समाधान तक जरूर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया शासन तक जनता को अपनी समस्या पहुंचाने के लिए अनेक सााधन उपलब्ध है।
ये बात मुख्यमंत्री ने मेडिकल एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में आयोजित डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में कही। सीएम योगी ने कहा सुशासन की पहली शर्त रूल ऑफ लॉ है , बिना बार और बंचे के सहयोग के यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सुशासन मॉडल को स्थापित करने में बेंच और बार का हमेशा सहयोग मिलता रहा है।
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा भारतीय संविधान ने देश ही नहीं दुनिया को भी लोकतांत्रिक तरीका अपनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। संविधान की प्रस्तावना तैयार करते समय हुई चर्चा में बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि हमारी चुनौती संविधान के विस्तार और अंतक को लेकर नहीं है।
सीएम ने कहा संसद में तीन एक्ट बने अब डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को ये जिम्मेदारी लेनी चाएि कि प्रदेश भर के युवा अधिवक्ताओं के नए एक्ट समेत ज्युडिशियरी ट्रेनिंग का एक खास कार्यक्रम आयोजित करें, राज्य सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी।












Click it and Unblock the Notifications