'संपर्क फॉर समर्थन': कार्डियोलॉजिस्ट मंसूर हसन से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित मंसूर हसन से मुलाकात की। उनकी ये मुलाकात बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत हुई है। मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर मंसूर हसन से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और चार साल की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बीजेपी की ओर से जारी बुकलेट डॉक्टर मंसूर हसन को भेंट की।

कार्डियोलॉजिस्ट मंसूर हसन से मिले यूपी के CM योगी आदित्यनाथ

'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पद्मश्री डॉक्टर मंसूर हसन से भेंट की। मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ मंसूर हसन से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की थी।

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कई मशहूर हस्तियों से मिल चुके हैं। इनमें रतन टाटा, माधुरी दीक्षित का नाम प्रमुख है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से मुलाकात की। 'संकल्प फॉर समर्थन' अभियान के तहत ही उनकी ये मुलाकात हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+