Lucknow Crime: पिता को गोली मारकर की हत्या, शरीर के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया, बेटा डांट से था नाराज
Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वर्धमान पैथालॉजी के मालिक मनवेंद्र प्रताप सिंह का शव नीले रंग के ड्रम में बरामद हुआ है। इस वीभत्स वारदात ने आशियाना क्षेत्र को दहला दिया है। पुलिस की शुरूआती रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली बात का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार मृतक का बेटा अक्षत जो बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है उसने अपने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी और उसने शव के टुकड़े कर उन्हें घर में ही एक ड्रम में छिपा दिया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

मानवेंद्र सिंह बीती 20 फरवरी से लापता थे उनक गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आशियाना के सेक्टर-एल स्थित मकान नंबर 91 में मनवेंद्र प्रताप का शव टुकड़ों में ड्रम में मिला है।
पिता की डांट से नाराज बेटे ने पिता की हत्या
बताया जा रहा है कि बेटा पिता की डांट से नाराज था, जिसे वारदात का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस की पूछताछ अक्षत ने बताया उसने 12वीं कक्षा बायोलॉजी से पास की थी और पूछताछ के दौरान वह टूट गया और उसने पिता की हत्या कबूल की। उसने बताया कि NEET तैयारी के लिए पिता के दबाव और डांट से घर में अक्सर झगड़े होते थे।

गुस्से में आकर पिता को मारी गोली
डीसीपी विक्रांत वीर ने पुष्टि की कि 20 फरवरी को पिता-पुत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में अक्षत ने राइफल से पिता को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। फिर उसने शव को तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर लाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।
पिता के शव के टुकड़े किए और ड्रम में छिपाया
पुलिस के अनुसार, अक्षत ने शव के टुकड़े किए; कुछ सदारोना गांव के पास फेंके और बचे हुए हिस्से घर के ड्रम में छिपाए। ग्राउंड फ्लोर से भी अंगों के हिस्से बरामद हुए। शव मिलने के बाद अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।
पुलिस ने अक्षत को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ व कानूनी कार्रवाई शुरू की है। एकत्र सबूतों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, इस दौरान सिंह का परिवार भी मौजूद था। शेष अंगों की तलाश जारी है।
वारदात के समय मानवेंद्र सिंह की पत्नी गांव में थीं, जबकि उनकी बेटी घर पर मौजूद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घर के भीतर आखिर क्या हुआ? क्या यह अचानक हुए विवाद का नतीजा था या पहले से रची गई कोई साजिश? पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications