Lucknow Hotel Fire : होटल मालिकों राहुल और रोहित अग्रवाल समेत GM को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
लखनऊ होटल में आग लगने के मामले में होटल मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के साथ महाप्रबंधक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। Lucknow hotel fire judicial custody owners Rahul and Rohit Agarwal GM Sagar Srivastava
लखनऊ, 06 सितंबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लेवाना सूट होटल में आग लगने के मामले में होटल मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के साथ महाप्रबंधक (GM) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मालिकों के साथ जनरल मैनेजर सागर श्रीवास्तव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

FIR में पिता का भी नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल में आग लगने का हादसा लखनऊ के लेवाना सूट में हुआ था। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 और 308 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आईपीसी की धारा 304 (लापरवाही से मौत के लिए) और 308 (लोगों के जीवन को जोखिम में डालने के लिए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूपी पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में रोहित के पिता पवन अग्रवाल का भी नाम है।

होटल सील और ध्वस्त करने के निर्देश
बता दें कि लखनऊ में होटल लेवाना में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। हादसे में चार लोगों की जान जा चुकी है। शहर प्रशासन ने होटल को सील करने और ध्वस्त करने का आदेश दिया है। लखनऊ के लेवाना होटल को संभागीय आयुक्त ने सील और ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।

चार लोगों की मौत, 10 घायल
बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके के होटल लेवाना में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत के अलावा 10 लोग घायल भी हुए। सिविल अस्पताल, लखनऊ के निदेशक आनंद ओझा के अनुसार "कुल चार लोगों को मृत स्थिति में लाया गया था। 10 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। नौ भर्ती हैं और एक को छुट्टी दे दी गई है। सभी की हालत स्थिर है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से बात की
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने होटल में आग की घटना के कारणों की लखनऊ संभाग के आयुक्त और पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से बातचीत भी की। उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों को पीड़ितों को मुफ्त इलाज और राहत उपाय उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

होटल लेवाना के मालिकों को न्यायिक हिरासत
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'घायल लोगों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी।' लखनऊ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर होटल लेवाना के मालिकों और महाप्रबंधक को हिरासत में लिया है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने कहा, "हमने होटल मालिकों रोहित, राहुल अग्रवाल और उनके महाप्रबंधक को हिरासत में लिया है।

यूपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
लेवाना होटल में आग लगने के मामले में यूपी पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त लखनऊ और संभागीय आयुक्त की एक जांच समिति मामले की जांच करेगी।" इसके अलावा अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए सोमवार को होटल का निरीक्षण किया था। अग्निशमन सेवा के डीआईजी आकाश कुल्हारी ने कहा, घटनास्थल पर फिजिकल इंस्पेक्शन के बाद तथ्यान्वेषी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications