ब्राइटलैंड स्कूल केस: असली गुनाहगार को बचाने के लिए मुझे साजिशन फंसाया गया है
Recommended Video

लखनऊ: ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 1 के स्टूडेंट पर हमला करने की आरोपी छात्रा पहली बार सोमवार को मीडिया के सामने आई। लड़की ने कहा कि, उसने लड़के को चाकू नहीं मारा है। वह लड़के को जानती तक नहीं है, ना ही उसने कभी उसे देखा है। घटना वाली सुबह वह स्कूल की असेंबली में थी। उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह ब्राइटलैंड स्कूल के टॉयलेट में एक बच्चा खून से लतपथ अवस्था में मिला था। इस मामले में एक स्कूल की छात्रा को गिरफ्तार किया गया था। उसे पर आरोप था कि उसने स्कूल की छुट्टी करवाने के लिए बच्चे को मारने की कोशिश की थी।

बच्चे ने पुरानी तस्वीर से मेरी पहचान की
लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 1 के स्टूडेंट पर हमला करने की आरोपी ने कहा, 'हमारी और मेरे पिता जी की कुछ अध्यापकों से बहस हुई थी। इसी वजह से ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।' हमारा उस बच्चे से कभी सामना नहीं हुआ। मेरी एक तस्वीर उस बच्चे को दिखाई गई और स्कूल प्रशासन की तरफ से मुझे बताया गया कि उस बच्चे ने मुझे पहचान लिया है। पिछले साल नवंबर से ही मेरे छोटे बाल हैं लेकिन स्कूल प्रशासन कह रहा है कि उस बच्चे ने पुरानी तस्वीर से मेरी पहचान की।' मैं चाहती हूं कि केस की जांच हो और असली दोषियों को सजा मिले। अगर मैं निर्दोष हूँ तो मुझे रिहा किया। मुझे पता है कि मैं निर्दोष हूं।

सीबीआई या सीबीसीआईडी की जांच पर ही विश्वास
आरोपी लड़की के मुताबिक, उसे दो दिन तक पता ही नहीं था कि आखिर उससे किस मामले में पूछताछ की जा रही है। जब मैंने टीवी देखा तो पता चला कि स्कूल में कोई घटना हुई है। स्कूल वालों ने इतनी बड़ी घटना को छुपाए रखा। अभी तक उनको सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई गई है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस स्कूल प्रशासन के कहने पर काम कर रही है इसलिए उन्हें सिर्फ सीबीआई या सीबीसीआईडी की जांच पर ही विश्वास है।

फिंगर प्रिंट लेने के लिए बहका कर वहां का सामान उठवाया गया
आरोपी छात्रा के वकील ने भी स्कूल प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील का कहना है कि पुलिस असली गुनहगार को बचाने की कोशिश कर रही है। छात्रा को फंसाने के लिए ही पहले उसके बालों का सैंपल लिया गया। उसके हाथों के फिंगर प्रिंट लेने के लिए बहका कर वहां का सामान उठवाया गया। वकील ने स्कूल प्रशासन पर आरोप है कि कपड़े उतरवाकर उसकी तलाशी ली गई थी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications