उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त
लखनऊ, 04 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सिलेंडर फटने से बाद बड़ा धमाका हो गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक इस धमाके में एक शख्स की मौत भी हुई है, जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए है। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
सिलेंडर का धमाका इतनी तेज था कि उसके चपेट में आकर आस-पास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार इलाके में दो मंजिला इमारत में यह ब्लास्ट हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications