गोद में सिर रखकर कहती रही, 'इसे बचा लो', मदद ना मिलने से हुई प्रेमी की मौत
इटावा। उत्तर प्रदेश में लोगों की संवेदनहीता देखने के लिए मिली है। लोगों की संवेदनहीता के चलते इलाज में देरी होने से फौजी शिवम की मौत हो गई। बता दें कि प्रेमी शिवम ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए थे। गोली लगने के बाद भी प्रेमिका अपने प्रेमी की जान बचाने के लिए लोगो से मदद मांगती रही, लेकिन किसी भी उनकी मदद नही की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। सैफई के पीजीआई में इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई।

ये था मामला
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चडरौआ निवासी शिवम यादव (22) पुत्र मुनेश सिंह यादव फौज में सैनिक है। वह हैदराबाद में तैनात है और 17 फरवरी को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था। बता दें कि शिवम और पड़ोस के गांव भैसाई निवासी रचना (20) के बीच प्रेम संबंध है। सोमवार को शिवम रिश्तेदारी में नगला चित जाने की बात कह कर बाइक लेकर घर से निकला गया। रास्ते से उसने रचना को भी साथ ले लिया। शाम करीब 4 बजे वे ऊमरसेंडा नहर पटरी होते हुए वे नगला चित गांव के बाहर आकर रुके और सड़क किनारे बैठकर बात करने लगे। रचना के मुताबिक शिवम ने उससे साथ चलने को कहा। उसने घर से भागकर शादी करने से इनकार किया तो शिवम ने पहले रचना को फिर खुद को गोली मार ली।

वीडियो हुआ था वायरल
इस घटना में सबसे संवेदनहीन पहलू दिखाई दिया, जब प्रेमी प्रेमिका के गोली मारने के बाद घटना स्थल का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में घायल प्रेमिका अपने प्रेमी का सिर गोद में रखकर लोगो से मदद मांग रही है, लेकिन प्रेमी जोड़े के आसपास खड़े लोग तमशबीन होकर प्रेमी जोड़े का मजाक उड़ा रहे है तो कुछ लोगों वीडियो बना रहे है। घटना के करीब आधा घंटें बाद तक किसी ने भी प्रेमी जोड़े की मदद नहीं की। घटना के आधा घंटा बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी जोड़े को अस्पताल पहुंचाया जहां से मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने घायल प्रेमी जोड़े को सैफई के मिनी पीजीआई रेफर कर दिया था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने दोनो को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया था। डॉक्टरो ने प्रेमी की गम्भीर हालत देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया था। लेकिन इलाज के दौरान घायल प्रेमी शिवम यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल प्रेमिका रचना अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

लोगों को करनी चाहिए थी मदद एसएसपी
वायरल वीडियो को देखने के बाद इटावा एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा की इस घटना के बाद लोगो को तुरंत घायलों को अस्पताल ले जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि पुलिस विभाग ने अच्छा काम किया है और घटनास्थल पर पहुँचने के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। लेकिन प्रेमी शिवम यादव ने दम तोड़ दिया और प्रेमिका रचना का अभी इलाज चल रहा है। बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications