घर में घुसकर प्रेमिका की बर्बर हत्या, फिर खुद को मार डाला
बलिया क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को मार डाला। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस इस कांड की जांच में लगी है।
बलिया। यूपी में पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गाँव की रहने वाली पूजा को उसके प्रेमी अजित ने घर में घुसकर देर रात 12 बार चाकुओं से वार कर और पिस्टल से दो गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। अजित ने अपने ऊपर भी चाकुओं से 8 वार किया और एक गोली खुद को मारकर सुसाइड कर लिया। इस पूरे मामले पर अब पुलिस जाँच कर रही हैं।

लड़की की मां ने दिया ये बयान
लड़की की माँ निर्मला राय ने बताया अजित रात में जबरन घर में घुस गया। हमलोग उसके हाथ में पिस्टल देखकर डर के मारे कमरे में बंद हो गए। पूजा के चीखने और गोलियों की आवाज सुनाई दी। ऊपर जाकर देखा तो दोनों की लाशें पड़ी थी।

अजित के पिता ने लगाया हत्या के आरोप
अजित के पिता अनिल ने बताया कि डेढ़ साल पहले पूजा के भाई से बेटे की दोस्ती हुई थी। घर आते-जाते उसे पूजा से प्यार हो गया था। हम लोग फेफना के सागर पाली के रहने वाले है। दोनों गाँवो में इनके प्यार की बात फैल रही थी। अजित कुछ महीने पहले घर से बिना बताये चला गया। गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज है। कल उसको घर बुलाकर मारा गया होगा।

क्या कहती हैं बलिया की एसपी
एसपी सुजाता सिंह ने कहा कि लव अफेयर की वजह से यह वारदात हुई है। प्रेमी अजित लड़की के घर पहले से आता-जाता था। पूजा का भाई उसका दोस्त भी था। लड़की को पहले गोली मारी गई और बाद में चाकू से गोद डाला। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे, कहां हुई, जाँच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications