प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पहले पिटाई की फिर करा दी शादी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी आया था। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रेमी को पकड़कर प्रेमिका के परिजनों के हवाले कर दिया। पहले तो उसे जमकर पीटा, फिर दोनों की शादी करवा दी। बाद में जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों को समझा-बुझाकर दोनों की शादी के लिए तैयार कर लिया। रजामंदी के बाद उनकी शादी भी करा दी गई।

love couple marriage in saharanpur

मुजफ्फरनगर के थाना झिंझाना क्षेत्र निवासी एक युवक का सहारनपुर जनपद के थाना नानौता में आना जाना था। दोनों आपसे में मिले और प्यार हो गया। हालांकि जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को गांव में न आने की हिदायत तक दी। लेकिन कहा जाता है कि प्रेम करने वालों को कौन रोक सकता है। मोबाइल पर दोनों की बात-चीत लगातार जारी रही। बुधवार की देर रात मुशर्फ अपनी प्रेमिका गुलनाज से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।

इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और प्रेमिका के परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने प्रेमी को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी मुशर्फ को पकड़ कर थाने ले आई। गुरूवार को सूचना मिलने पर थाने पहुंचे युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें भी थाने बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी के लिए राजी कर लिया। आनन-फानन में प्रेमी औऱ प्रेमिका की थाने के बराबर में स्थित सक्को वाली मस्जिद में मौलवी द्वारा शादी करा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+