कानपुर: लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मी से रुपयों का झोला कैसे लूटा, देखिए CRIME VIDEO
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूटी सवार दो लुटेरों ने पेट्रोल पम्प कर्मी से तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे डाला। पेट्रोल पम्प कर्मी ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर तमंचा तान दिया जिससे वह घबड़ा कर भाग गया। लुटेरों द्वारा लूट की गयी घटना पेट्रोल पंप सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गयी।

घाटमपुर तहसील के सजेती थाना क्षेत्र मे बने सुखरानी पेट्रोल पम्प पर दो स्कूटी सवार दो लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दे डाला। स्कूटी सवार दो लड़के अपने मुंह पर रुमाल बांधकर पहुंचे और स्कूटी को पेट्रोल टंकी के पास खड़ा कर दिया। एक लड़के ने पेट्रोल पंप कर्मी के गले में लटका रुपयों से भरा झोला छीन लिया जिस पर जब कर्मी ने विरोध किया तो दूसरे लड़के ने उस पर तमंचा तान दिया।
तमंचे के डर से पेट्रोल पम्प कर्मी भाग गया जिसके बाद दोनों लुटेरे बड़े आराम से भाग गए। लुटेरों की करतूत पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications