Bijnor: डकैती.. गैंगरेप.. सब झूठ, पेंट व्यापारी की पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची थी साजिश, होश उड़ा देगी वजह

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीती रात हुई डकैती और गैंगरेप की घटना का पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने कथित दुष्कर्म पीड़िता बहू के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कथित दुष्कर्म पीड़िता बहू के आरोपी प्रेमी पर शेयर मार्किट में हुए नुक्सान के चलते इस साजिश को रचा गया।

घर में घुसकर लूट और गैंगरेप
बताते चलें कि बृहस्पतिवार को बिजनौर के नगीना देहात में रहने वाला एक पेंट व्यापारी के घर में लूट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बताया गया कि जब पेंट व्यापारी अपनी मां और दो बच्चों के साथ दवा लेने घर से बाहर गया था, तभी बदमाश उसके घर में घुसे और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया।

loot and physical abuse of paint merchant wife in bijnor was a conspiracy

फिर बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी के साथ पहले गैंगरेप किया और फिर 25 तोले सोने के जेवर, 2 किलो चांदी, 1.50 हजार रुपये, स्कूटी और एक एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए। कथित पीड़ित महिला द्वारा ये भी बताया गया कि वारदात के दौरान बदमाशों ने उसके सामने बैठकर शराब और सिगरेट भी पी। उन्होंने महिला को सिगरेट से जलाया भी और महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

वहीं बृहस्पतिवार सुबह जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित पीड़िता के बयान लिए और साक्ष्य इखट्टे कर जांच में जुट गई। बता दें कि घटना से शहर के व्यापारियों में आक्रोश था। मामला तूल पकड़ता ही जा रहा था, लेकिन पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई थी।

कोई न कोई गलती कर ही देता है अपराधी
इसी बीच बृहस्पतिवार को ही महिला की मेडिकल जांच और विवेचना में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। बस यहीं पर पुलिस का माथा ठनका और पुलिस ने अलग-अलग एंगल से अपनी जांच को आगे बढ़ाया। तभी कुछ हैरान करने वाले तथ्य सामने आए और मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शेयर मार्किट में पैसा डूबने पर कर्जदार हुए प्रेमी की खातिर बहू ने खुद ही घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढी थी। एसपी नीरज कुमार ने बताया कि

पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आभूषण-नकदी समेत सभी सामान भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए पुष्पेंद्र और थोक व्यापारी की पत्नी के बीच पिछले 10-12 वर्षों से दोस्ती थी। पुष्पेंद्र और उक्त महिला पहले शिक्षक थे, तभी से दोनों में दोस्ती है। शेयर मार्केट में पैसा डूबने की वजह से कर्जदार हुए पुष्पेंद्र ने महिला के संग मिलकर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढी थी।

loot and physical abuse of paint merchant wife in bijnor was a conspiracy

प्रेमी के लिए रच दी इतनी बड़ी साजिश
मंगलवार की शाम छह बजे थोक व्यापारी अपनी मां और बच्चों संग धामपुर चले गए थे। तभी व्यापारी की पत्नी ने फोन करके अपने दोस्त पुष्पेंद्र को बुला लिया और आभूषण, नकदी आदि सामान उसके हवाले कर दिया, जिससे वह अपना कर्ज उतार सके।

उधर, खुलासा करते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल सिंह निवासी छितावर हाल निवासी आदर्श नगर बिजनौर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से स्कूटी, एलईडी, मोबाइल, आभूषण और नकदी बरामद की गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+