लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम रामनरेश यादव के बेटे अजय समेत भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज
लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में युद्ध स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं चुनाव से पहले भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के पुत्र अजय यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। अजय यादव को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

अजय यादव के अलावा भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दिलों से आए नेताओं को यूपी के उपमुख्यमंत्री ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अजय यादव के अलावा बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह व वासुदेव सिंह भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
शनिवार को भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय भी थे जिन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा भाजपा यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications