लोकसभा चुनाव: अमेठी में स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी की मिमिक्री, उड़ाया जमकर मजाक

2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट की भाजपा प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कड़ी धूप में अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिलकर वोट की अपील कर रही हैं। स्‍मृति ईरानी एक के बाद एक रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।

शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्‍मृति ईरानी का ऐसा अंदाज दिखाया जिस पर जनसभा में ठहाके मार कर हंसने लगे।

irani

दरअसल, टीवी एक्‍ट्रेस से राजनेता बनी स्‍मृति ईरानी ने मंच पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मिमिक्री की। जिसका एक वीडियो वायारल हो रहाह है।

जिसमें अमेठी के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री ईरानी को प्रियंका गांधी के भाषण की नकल करते हुए नजर आ रही हैं।

स्‍मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी अमेठी आए थे। उन्होंने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। प्रियंका की नकल करते हुए उन्होंने कहा कि हम अमेठी में कीचड़ में चलते थे, आपको सड़क बनानी चाहिए थी, आपने क्यों नहीं बनाई?

सांसद स्‍मृति ईरानी ने कहा प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की। अगर मोदी ही सारे काम कर रहे हैं, तो लोगों को किसे वोट देना चाहिए?

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के अमेठी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में एक रोड शो में शामिल हुए। यह आयोजन मौजूदा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन को चिह्नित करता है।

शाह और ईरानी ने भगवा झंडों, बैनरों और फूलों से सजी एक खुली छत वाली गाड़ी से पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों का अभिवादन किया। जैसे ही रोड शो रामलीला मैदान से देवीपाटन मंदिर तक बढ़ा, भीड़ ने "जय श्री राम" का नारा लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+