सीएम योगी बोले- कैराना वासियों को पलायन करने के लिए जिसने मजबूर किया हमने उनका पलायन इस धरती से करवा दिया
लोकसभा चुनाव में अबकी बार भारतीय जनता पार्टी 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई दिनों से एक दिन में कई रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कैनारा में भाजपा का चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। पलायन नहीं होने देंगे। इसकी गारंटी केवल और केवल 'मोदी की गारंटी' दे सकती है। यह बात कैराना के भाई-बहन बखूबी जानते हैं।
सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा जिन लोगों ने कैराना वासियों को पलायन करने के लिए मजबूर किया था, हम लोगों ने उनका इस धरती से पलायन करा दिया।
सीएम योगी ने कहा रघुकुल रीति सदा चलि आई,प्राण जाई पर बचन न जाई... हमने कहा था-
सुरक्षा का बेहतर वातावरण देंगे,कर्फ्यू नहीं लगने देंगे,कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकालेंगे। ये सब यूपी में भाजपा सरकार ने करके दिखाया है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा सुरक्षा और समृद्धि का जो परिवर्तन आज शामली में देखने को मिल रहा है, वही परिवर्तन पूरे प्रदेश और देश में दिख रहा है।
सीएम योगी ने बताया चीनी मिलों को हमने नोटिस जारी कर दिया है और कह दिया है कि अगर गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं हुआ तो पाई-पाई की वसूली करना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications