प्रयागराज में जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज में पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन कर आर्शीवाद लिया।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में भारी संख्या में पीएम मोदी के समर्थक जुटे और उनका भव्य स्वागत किया। पीएम को अपनी प्रयागनगरी में देख कर लोग आतुर नजर आए।

प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा सपा-कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं।
पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर बसरते हुए कहा ये INDI गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे है। इनका एजेंडा है-कश्मीर में आर्टिकल-370 फिर से लाएंगे, CAA को रद्द करेंगे, भ्रष्टाचार पर जो कड़े कानून बने हैं, उन्हें रद्द करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति के लिए इतना काम हुआ है उसे बताते-बताते रात हो जाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनसभा में आई महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा मैं आप सभी माता का आभारी हूं, लेकिन याद रखिएगा हमें हर बूथ जितना है। ज्यादा से ज्यादा आपको मतदान करना है।












Click it and Unblock the Notifications