पिता की लाडली रहीं इस नेता के पति हैं इंजीनियर, मां से अलग होकर बनाई खुद की पार्टी, आज है करोड़ों की मालकिन
Anupriya Patel Profile: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरण बीत चुके हैं, चुनावी सरगर्मियां देश में बढ़ी हुई हैं। इसी बीच एनडीए में शामिल अपना दल (एस) ने अपने कोटे की दोनों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
मिर्जापुर लोक सभा से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल फिर से चुनावी अखाड़ें में उतरी हैं, आपको बता दें कि उन्होंने 2014 और 2019 दोनों में यहीं से जीत दर्ज की थी।

अनुप्रिया ने बचपन से सियासी गतिविधियां देखी हें
अपना दल प्रमुख सोनेलाल पटेल की बेटी अनुप्रिया ने बचपन से सियासी गतिविधियां देखी हैं, उन्होंने अपने पिता का संघर्ष देखा है, अपने पिता की लाडली अनुप्रिया अक्सर बचपन में अपने पापा की उंगली पकड़कर राजनीति की बैठकों में आया करती थीं।
अनुप्रिया ने मनोविज्ञान में परास्नातक किया है
उन्हें ही पार्टी कार्यकर्ता उत्तराधिकारी के रूप में देखा करते थे। हालांकि वो कभी राजनीति में आना नहीं चाहती थीं।28 अप्रैल 1981 को कानपुर में जन्मीं अनुप्रिया ने मनोविज्ञान में परास्नातक करने के बाद एमबीए किया है।
मां से अलग होकर बनाई खुद की पार्टी
वो तो जीवन में कुछ और करने का सपना देख रही थीं लेकिन अचानक उनके पिता का निधन हो जाने से उन्हें अपने पिता की धरोहर अपना दल को बचाने के लिए राजनीति के क्षेत्र में उतरना ही पड़ा।
अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता को कांधा दिया था
अनुप्रिया ने अपने पिता की अर्थी को कांधा दिया था, चूकिं अनुप्रिया अपने पिता के काफी करीब थीं और इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें ही उनके पिता की जगह देख रहे थे। सोनेलाल पटेल की निधन के बाद पार्टी की कमान उनकी पत्नी कृष्णा पटेल के पास थी, जिनसे आगे चलकर अनुप्रिया से विवाद हो गया और इसके चलते पार्टी दो भागों में बंट गई , मां से अलग होकर अनुप्रिया ने अपना दल (एस) बना लिया।
अनुप्रिया पटेल की पति आशीष पटेल हैं
मोदी कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति का नाम आशीष पटेल हैं, जो कि इंजीनियर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं, मूल रूप से चित्रकूट के रहने आशीष पटेल कभी कानपुर जल निगम में इंजीनियर थे, एक इवेंट में उनकी मुलाकात अनुप्रिया से हुई थी और साल 2009 में उन्होंने अनुप्रिया पटेल से परिवार की सहमति से शादी कर ली थी।
सबको लगा था कि अनुप्रिया अब राजनीति को अलविदा कह देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, आशीष ने उन्हें कभी भी आगे बढ़ने से नहीं रोका बल्कि खुद उनकी ढ़ाल बनकर उनके साथ चलते गए और आज वो खुद राजनीति में सक्रिय हैं।
रोहनिया सीट पर तगड़ी जीत दर्ज की थी
साल 2012 में अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी जिले के रोहनिया सीट पर तगड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में अपना दल (एस) ने भाजपा से गठबंधन कर लिया , जिसमें उसे दो सीटें मिलीं। ये दोनों सीटें थी मिर्जापुरऔर प्रतापगढ़, जहां से 2014 और 2019 दोनों ही चुनावों में पार्टी को जीत मिली है।
1.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी
अनुप्रिया पटेल की अपनी एक फैन फॉलोइंग है, वो अक्सर अपने तर्कों से विरोधियों की बोलती को बंद कर देती हैं। वो करोड़ों की मालकिन हैं। विधान परिषद चुनाव के नामांकन के दौरान उनके पति आशीष पटेल ने 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी और अपनी पत्नी की संपत्ति 78.80 लाख रुपये बताई थी, कुल मिलाकर दोनों लोगों के पास 1.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications