Lok Sabha Election: ओम प्रकाश राजभर को चुनाव में मिला ऐसा धोखा, कार्यकर्ताओं से बोले- अब भूल जाइए सिंबल
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को इस बार चुनाव निशान को लेकर काफी बड़ा नुकसान हुआ है। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अब चुनाव निशान बदलने की तैयारी कर रहे हैं।
शुक्रवार को बलिया जनपद के रसड़ा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में ओमप्रकाश राजभर द्वारा चुनाव निशान बदलने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से राय मांगी गई।

बताया जा रहा है की बैठक में शामिल सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का चुनाव निशान बदलने पर सहमति दी गई। अब ऐसे में ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चुनाव निशान को बदलने की तैयारी कर रहे हैं।
घोसी में ऐसे हुआ धोखा
दरअसल, एनडीए गठबंधन के तहत घोसी लोकसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारा गया था। ओमप्रकाश राजभर द्वारा अंत तक बेटे के चुनाव जीतने का दावा किया जाता है।
लेकिन 4 जून को मतगणना के दौरान ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव हार गए जबकि इस लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा उतारे गए प्रत्याशी राजीव राय 160000 से अधिक वोटो से चुनाव जीत गए।
चुनाव परिणाम आने के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही की घोसी लोकसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी लीलावती राजभर को 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। लीलावती राजभर को हॉकी चुनाव निशान मिला था जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का चुनाव निशान छड़ी है।
ऐसे में ओमप्रकाश राजभर द्वारा कहा गया कि उनके वोटर छड़ी और हॉकी में अंतर नहीं समझ पाए। छड़ी का घुमावदार हिस्सा ऊपर होता है जबकि हॉकी में घुमावदार हिस्सा नीचे की तरफ होता है। ऐसे में हॉकी को ही छड़ी समझ कर लोग बटन दबाते चले गए।
ऐसे में ओमप्रकाश राजभर अब अपने पार्टी का चुनाव निशान बदलना चाहते हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही कई नए सिंबल जारी किए जाएंगे उसी में से कोई यूनिक सिंबल का चयन किया जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications