'SP कैंडिडेट के लिए नहीं करूंगा प्रचार', मुरादाबाद सांसद एसटी हसन के बदले सुर, अखिलेश को लेकर कही ये बात
Moradabad MP ST Hasan News: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट पर चुनाव काफी रोचक हो गए हैं, क्योंकि यहां से समाजवादी पार्टी ने पहले सिटिंग सांसद एसटी हसन को टिकट दिया था, जिसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। वहीं अब पार्टी ने एचटी हसन की जगह रुचि वीरा को कैंडिडेट बनाया है।
सपा की ओर से हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को कैंडिडेट बनाने के बाद अब सपा सांसद के सुर भी बदल गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि वो मुरादाबाद में सपा उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर भी नाराजगी जताई।

टिकट कटने से नाराज सपा सांसद
मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार और फिर नामांकन दाखिल करने के बाद टिकट कटने से नाराज सांसद एसटी हसन ने साफ कहा कि, "जब पार्टी ने दूसरा उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है और पार्टी अध्यक्ष ने मुझे पत्र भी भेजा है तो यह स्पष्ट था कि मुझे सिंबल नहीं मिलेगा।"
नहीं करेंगे चुनाव प्रचार
एचटी हसन ने साफ कहा कि मैं पार्टी के उम्मीदवार (रुचि वीरा) के लिए मुरादाबाद में प्रचार नहीं करूंगा, यह उन लोगों के लिए बहुत निराशाजनक होगा, जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरे लिए प्रार्थना की।
अखिलेश को लेकर जानिए क्या कहा?
वहीं पार्टी प्रमुख को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे पत्र जरूर भेजा है, लेकिन जब मैंने उनसे मिलने की कोशिश की तो एक बाहरी विधायक ने उनकी (अखिलेश यादव) टीम पर कब्जा कर लिया ताकि मैं उनसे ना मिल सकूं।
टिकट कटने के पीछे आजम खान वजह!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटी हसन का टिकट कटने के पीछे की वजह सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान बताएं जा रहे है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी रुचि वीरा को आजम खान का पसंदीदा बताया जा रहा है। जिसके बाद मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन को नामांकन के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस लेनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications