Lok Sabha Election 2024: बसपा सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल, बनाये जा सकते हैं अमरोहा से उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद यूपी के अमरेहा से बीएसपी सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें अमरोहा से उम्मीदवार बना सकती है।
बुधवार को दिल्ली में पवन खेड़ा और कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे की मौजूदगी में दानिश अली को सदस्यता दिलाई गई। पिछले दिनों उनके विवादित बयानों को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

बुधवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद दानिश अली ने कहा कि आज देश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। एक तरफ विभाजनकारी ताकतें हैं और दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने वाली शक्ति है। आज हमें निर्णय लेना होगा कि अगर विभाजनकारी ताकतों से लड़ना है तो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हाथ मिलाना होगा।
अमरोहा से दानिश अली के निष्कासन के बाद इस बार बसपा ने इस सीट से मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया है। क्योंकि यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने ये सीट कांग्रेस को दे दी है। ऐसे में अब कांग्रेस दानिश अली को अपना उम्मीदवार बनाएगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अमरोहा लोकसभा की लड़ाई भी बेहद दिलचस्प होगी।
चुनाव से पहले दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले दानिश अली पहले सांसद नहीं हैं। इनके पहले मंगलवार को लालगंज लोकसभा से बसपा सांसद संगीता आजाद ने बसपा पार्टी से किनारा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लीं थी।
संगीता आजाद से पहले अंबेडकर नगर से बीएसपी सांसद रितेश पांडे भी बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि यहां यह भी बता दें कि संगीता आजाद और राहुल पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दिया था जबकि दानिश अली को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications