Varanasi Chunav Result 2024: वाराणसी सीट पर कायम है मोदी मैजिक, जानिए लोकसभा की इस हॉट सीट का गणित
Varanasi Lok Sabha Seat: वाराणसी भारत की 543 लोकसभा सीटों में से सबसे हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। वजह है, बीजेपी की ओर से इस सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना।
यह निर्वाचन क्षेत्र 1991 से भाजपा का गढ़ रहा है और पीएम मोदी 2014 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अतहर जमाल लारी से है। पीएम मोदी इस सीट पर 152355 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इतने बड़े मार्जिन से आगे होने का मतलब जीत तय मानी जा रही है। हालांकि, चुनाव आयोग का आधिकारीक ऐलान अभी बाकि है।
क्या पीएम मोदी लगाएंगे हैट्रिक?
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी (एसपी) की शालिनी यादव और तीसरे स्थान पर रहे अजय राय को हराकर 479,505 वोटों के भारी अंतर से सीट जीती। 2014 में, प्रधान मंत्री ने आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 371,784 वोटों से हराया था।
एग्जिट पोल में जीत की भविष्यवाणी
पीएम मोदी के हैट्रिक बनाने की उम्मीद है, क्योंकि एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में 80 निर्वाचन क्षेत्रों में 64 से 68 सीटों के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
वाराणसी, जहां 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान हुआ, वहां एकतरफा मुकाबला होने की उम्मीद है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय और बसपा के अतहर जमाल लारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी को घेरने की कांग्रेस ने पूरी कोशिश की लेकिन रुझानों में ये कोशिश बेकार होती दिख रही है।
हालांकि, शुरूआती रुझानों में पीएम मोदी कांग्रेस के अजय राय से पिछड़ते नजर आए थे लेकिन फिर उन्होंने बढ़त बना ली। पीएम मोदी रुझानों में वोटों के बड़े अंतर के साथ सागे चल रहे हैं।
इस चरण में 144 लोकसभा उम्मीदवारों में से 134 पुरुष और 10 महिला उम्मीदवार हैं। इसमें 11 सामान्य वर्ग और दो एससी आरक्षित सीटें हैं।
यह भी देखें: Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी में मतगणना देख खुश हुए जयराम रमेश, बोले- ये तो बस ट्रेलर है












Click it and Unblock the Notifications