लोकसभा उपचुनावः सपा ने आजमगढ़ में उतारा दलित चेहरा,सुशील आनंद को दिया टिकट

लखनऊ, 03 जून: लोकसभा उपचुनावों के लिए आज समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ सीट पर सुशील आनंद को पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। सुशील आनंद पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. बिहारी बाबू के बेटे हैं। बता दें कि इस सीट पहले डिंपल यादव को उतारने की तैयारी चल रही थी। जिसके बाद पार्टी ने फैसला बदलते हुए इस सीट पर दलित उम्मीदवार उतारा है।

Recommended Video

    Azamgarh By-Poll: Akhilesh Yadav ने दलित नेता Sushil Anand पर लगाया दांव | वनइंडिया हिंदी #Politics
    lok sabha by elections Azamgarh seat samajwadi party candidate sushil anand

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2019 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। इसके बाद इस साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आजमगढ़ सीट खाली हो गई थी। अब पार्टी ने सुशील आनंद को यहां टिकट दी है।

    सुशील आनंद पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. बिहारी बाबू के बेटे हैं। सुशील को मैदान में उतार सपा दलित कार्ड खेला है। हालांकि ये सीट समाजवादी पार्टी की गढ़ मानी जाती है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में आजमगढ़ की सभी 10 सीटों को समाजवादी पार्टी ने जीता था। ऐसे में यहां पर समाजवादी पार्टी की पलड़ा काफी भारी नजर आ रही है। वहीं इस सीट पर बीजेपी की ओर से निरहुआ का नाम आगे चल रहा है।

    समाजवादी पार्टी की ओर से दलित उम्मीदावार उतरने के पीछे की वजह बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली को बताया जा रहा है। बसपा गुड्डू जमाली को उतारा कर मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी दलित उम्मीदवार को उतारकर एससी वोटबैंक को पाने की जुगत में है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने पिछली बार के प्रत्याशी निरहुआ को उम्मीदवार बना सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+