Lok Sabha Elections: 'चार सौ सीट जीत कर 24 में फिर मोदी ही आएंगे...,' निरहुआ का नया गाना
Lok Sabha Election: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में निरहुआ द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक गाना अपने ऑफिशल युटुब चैनल से लांच किया गया है।
भोजपुरी गाना गाते हुए सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताया गया है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस गाने को मृत्युंजय कुमार द्वारा लिखा गया है। निरहुआ ने अपने यूट्यूब चैनल पर '24 में मोदी ही आएंगे...' इसे अपलोड किया है।

निरहुआ द्वारा बताया गया कि यह गाना कॉपीराइट फ्री है ऐसे में जो भी शख्स इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करना चाहता है उसे अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस गाने का इस्तेमाल रिल्स व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी मिक्सिंग कर अपलोड किया जा सकता है।
बता दे की हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचंड बहुमत हासिल किया। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से प्रचार और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ द्वारा गया गया यह गाना लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार और सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को जागरुक करने के लिए गाया गया है।
यह भी बता दें कि सांसद दिनेश लाल यादव का यह पहला गाना नहीं है। इसके पहले यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा 'आएंगे फिर योगी ही, आएंगे फिर योगी जी' गाना गया गया था। यह गाना चुनाव के दौरान खूब धूम मचाया था।












Click it and Unblock the Notifications