आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश चुने गए अध्यक्ष
सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, अखिलेश का अध्यक्ष बनना तय
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिर से सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। इसका फैसला आज आगरा में हुआ। बता दें कि आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। बता दें कि अखिलेश अब 5 साल के लिए अध्यक्ष बने हैं। अधिवेशन में अखिलेश ने कहा कि वो भाजपा का पर्दाफाश करेंगे। अखिलेश ने कहा कि वो पार्टी को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते लोगों को बहुत दिक्कत हुई। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नेता जी (मुलामय सिंह) ने आशीर्वाद दिया है। देश भर में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। अखिलेश ने दावा किया कि 2019 में बड़ी ताकत बनेंगे। वहीं बुधवार को (4 अक्टबूर) अखिलेश ने शिवपाल को फोन कर आज हुए राष्ट्रीय अघिवेशन में आने का न्योता दिया, जिसके जवाब में शिवपाल ने कहा कि उनका आशीर्वाद अखिलेश के साथ है। शिवपाल ने कहा कि वो चाहते हैं कि अखिलेश आगे बढ़ते जाएं।

सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष के कार्यकाल की अवधि बढ़ाकर पांच साल करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि कांग्रेस के साथ दोस्ती बरकरार रहेगी। हालांकि अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव में सपा अखेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जोर है कि पार्टी मजबूत हो।












Click it and Unblock the Notifications