सरेराह दबंगों ने की दूधवाले की पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात
बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद में एक दूधवाले को दबंगों ने सरे राह लाठी-डण्डों से जमकर पीटा। दूधवाले की पिटाई का यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद हरकत में आई बुलंदशहर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

दरअसल, सिकन्द्राबाद के ग्राम निजामपुर निवासी राजेश पुत्र सरवीर सिंह दूध की सप्लाई का कारोबार कर अपने परिवार का भरण पोष्ण करता है। राजेश रोजाना की तरह एक डेयरी पर दूध देकर वापस घर जा रहा था। तभी सिकन्द्राबाद के मौहल्ला चौधरीबाडा में पहले से घात लगाये बैठे 3-4 दबंग युवकों ने राजेश को आता देख लाठी डण्डों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दबंगों की पिटाई से बचने के लिए दूध विक्रेता अपनी साइकिल छोडकर जान बचाकर भागने लगा। दूधिया की पिटाई का पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
वहीं, एसपी देहता पीके तिवारी ने सिकन्द्राबाद कोतवाल को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वारदात 12 फरवरी की बताई जा रही है। बता दें कि अभी तक दूधवाले को पीटने वाले गुण्डों को पुलिस गिरफ्तार नही कर पायी है। हालांकि पुलिस ने पीडित से तहरीर लेकर 4 हमलावरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, वारदात के पीछे पैसो का लेन देन बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications