शाहजहांपुर: बूथ पर बीजेपी नेता से विवाद, पुलिसिया लाठी से कार्यकर्ता के टूटे पैर
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीजेपी नेता ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप ये भी है कि वोट डालने गए उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे बीजेपी कार्यकर्ता का पैर टूट गया। घायल कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना कि बीजेपी नेता बार-बार बूथ के अंदर आ रहे थे जिस पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका लेकिन वह मानने को राजी नहीं थे। पीटने का आरोपों को पुलिस ने नकार दिया।

भाजपा नेता मनोज कश्यप से झड़प
दरअसल मामला नगरपालिका जलालाबाद के शिशु मंदिर स्कूल का है। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी मुनेंदर गुप्ता के एजेंट व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कश्यप बूथ पर बार बार जा रहा थे। मनोज कश्यप का कहना है कि वह एजेंट बने है तो उनका तो बार-बार जाना लगा रहेगा।

पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप
बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हे रोका तो उन्होंने अपना परिचय दिया उसके बाद भी फर्जी मतदान का आरोप लगाकर पुलिसकर्मियों ने उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जब उनके कार्यकर्ता उन्हें बचाने आए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें उनके एक कार्यकर्ता का पैर टूट गया जिसको अस्पताल मे भर्ती कराया है।

एक कार्यकर्ता का टूटा पैर
वहीं सीओ जलालाबाद बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि बीजेपी नेता मनोज कश्यप बूथ पर बार-बार जा रहे थे जिससे मतदान करने वालो को दिक्कत हो रही थी इसलिए पुलिसकर्मियों ने उनको बूथ पर न आने की हिदायत दी तो बीजेपी नेता से पुलिसकर्मियों की काफी तू-तू मैं-मैं होने लगी थी। इतने में हम लोगो ने पहुंचकर मामले को शांत किया है। पुलिस पर पीटने का लगाया गया, आरोप गलत है।












Click it and Unblock the Notifications