VIDEO: डंडा टूट जाने पर लाठी बरसाने वाला प्रिंसिपल, कांप जाएंंगे आप!
हाथ में फ्रैक्चर, आंख फोड़ ही चुके हैं तो अब लाठी लेकर आ गए...क्योंकि प्रिंसिपल साहब जब पिटाई कर रहे थे तो डंडा टूट गया था।
इलाहाबाद। गर्मी लगने की शिकायत पर आगबबूला हुए प्रिंसिपल ने पहले डंडे से बच्चों को पीटा। तब भी जी न भरा तो लाठी लेकर मासूम बच्चों पर टूट पड़े। सिर्फ लड़के ही प्रिंसिपल के रौद्र रूप का शिकार नहीं हुए बल्कि लड़कियों पर भी उन्होंने जी भरकर डंडे बरसाए। प्रिसिंपल साहब जब खुद थककर हांफने लगे तो बच्चों पर उनका कहर खत्म हुआ।

सवाल ये है कि अनुशासन के नाम पर आखिर ये कैसी शिक्षा व्यवस्था है? क्या बच्चों को शिक्षा और सबक के लिए इस तरह से लाठी से पीटा जाना उचित है? वीडियो देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे कि क्या इस तरह से भी बच्चों को सजा दी जा सकती है। मामला इलाहाबाद के शांतिपुरम फाफामऊ स्थित स्कूल रुद्रप्रयाग विद्यामंदिर का है। जहां दर्जन भर बच्चों की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि सभी अस्पताल पहुंच गए। शरीर पर लाठी के खूनी निशान देखकर परिजनों के भी होश उड़ गए हैं।
मामले में फाफामऊ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये हाल तब है जब शहर में दो बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं। अभी हाल ही में उठैक-बैठक कराने से हाईस्कूल की छात्रा के ऑपरेशन का टांका टूट गया था। जबकि उससे पहले टीचर की मार में एक बच्चे की आंख फूट चुकी है। इलाहाबाद में अचानक बढ़ी इन घटनाओं से मां-बाप भी परेशान हैं। बता दें कि इसी स्कूल में कुछ दिन पहले ही पिटाई से एक छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। तब बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। लेकिन परिजनों की खामोशी का परिणाम ये रहा कि प्रिंसिपल ने अमानवीय ढंग से बच्चों के संग क्रूरता की और लाठी डंडे से जमकर पीटा।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications