UP Rain: वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के 40 जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट
UP heavy Rain Today: रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी।
इसके अलावा कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी अपडेट के अनुसार रविवार 11 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक मौसम सुहाना बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिले ऐसे हैं जहां बूंदाबांदी बारिश की संभावना है।
हरदोई में हुई सर्वाधिक बरसात
रविवार को जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनके बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहा? तो आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
हरदोई जनपद में बीते 24 घंटे में 57.4 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसी तरह शनिवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जनपद सर्वाधिक गर्म रहा। बांदा जनपद में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह गाजीपुर तापमान कम रहा। गाजीपुर का न्यूनतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आज इन जनपदों में होगी भारी बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबांकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदायूं एवं आसपास के जनपदों का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications