बेखौफ भूमाफिया ने फिर से की मां दुर्गा पूजा स्थल पर कब्जा करने की कोशिश

ऊंचाहार। रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सराय हरदो गांव में नवदुर्गा पूजा स्थल की जमीन को लेकर फिर से बवाल खड़ा हो गया है। गांव का ही एक भूमाफिया ज़मीन हड़पने को लेकर इतना बेखौफ है कि राजस्व टीम व पुलिस के निर्देश के बावजूद कब्जा करने की कोशिश में लगा है। इसके पहले भी 14 दिसंबर 2017 को इसी भूमाफिया ने अवैध निर्माण कराने की साजिश रची थी जिसके बाद गांव में अच्छा खासा बवाल हो हुआ था। आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए गांव मे पुलिस व पीएससी लगा दी गई थी।

land mafia again tried to capture the adorable land in shahjahanpur

ग्रामीणों के मुताबिक उस समय राजस्व विभाग की टीम व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य बंद कराया था और निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी थी। यही नहीं ग्रामीणों की मानें तो राजस्व विभाग की टीम ने लिखित रूप से उक्त जमीन पर निर्माण कार्य न कराने का निर्देश दिया था लेकिन अभी कुछ ही दिन बीते हैं कि उक्त दबंग भूमाफिया ने पुन: मंदिर की जमीन पर कब्जा करके एक बार फिर कानून को चुनौती दी है जिसकी शिकायत वर्तमान ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को दी है। इसमें उक्त मंदिर की जमीन पर पुन: निर्माण कार्य कराये जाने व टैक्ट्रर से मिट्टी डलवाने की बात कही गई है। पुलिस को दिए गए पत्र में लिखा है कि कि गांव का ही विमल कुमार सविता पुत्र लल्लू सविता ने नव दुर्गा मंदिर जहां पर शिवजी की स्थापना भी बताई जा रही है की इस जमीन पर पूर्व में भी कब्जा करने का प्रयास किया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसे लेकर काफी बवाल हुआ था जिसके बाद राजस्व टीम ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया था और आगे कोई निर्माण कार्य न करने की हिदायत भी दी थी। आरोप है कि उक्त जमीन पर विमल कई ट्राली मिट्टी डलवा कर पुनः जमीन पर कब्जा कर रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि कोई अप्रिय घटना होने के पूर्व ही जांच कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया जाए ताकि बवाल की पुनरावृत्ति न हो सके।

यह भी पढ़ें- मासूम के सामने उसकी मां से रेप, पति ने उल्टा मर्जी से संबंध बनाने की बात बोलकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+