बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की ट्रेन में बढ़ी शुगर, कानपुर स्टेशन पर हुआ चेकअप

कानपुर। चारा घोटाले की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव सोमवार को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद रांची राजधानी एक्सप्रेस से पटना जा रहे थे। रास्ते में उनकी अचानक तबियत बिगड़ी तो कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर दो सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया। लालू प्रसाद यादव का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला। डॉक्टरों के मुताबिक शुगर लेवल लगभग 200 के आसपास था। वही उनका बीपी भी बढ़ा हुआ था। मेडिकल चेकअप के बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना कर दिया गया।

Lalu Yadav medical checkup in Kanpur

लालू यादव राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच एच 1 में थे। रात करीब 9 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को फोर्स ने घेर लिया। यहां रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। डॉक्टर ने बताया कि जांच में लालू प्रसाद का शुगर लेवल बढ़ा पाया गया। इससे उन्हें इंसुलिन की डोज देनी पड़ी। प्लेटफार्म नंबर चार पर कुछ देर ठहराव के बाद रात 9:26 बजे ट्रेन सेंट्रल से रांची के लिए रवाना हो गई। बता दें कि रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अब उनका इलाज चलेगा।

बिहार के पूर्व सीएम लालू यावद के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही फोर्स ने स्टेशन को चारों तरफ से घेर लिया। बता दें कि लालू यादव के पहुंचेने की जानकारी मिलने पर मीडिया का जमावड़ा भी लग गया। लेकिन ट्रेन के अन्दर किसी की भी एंट्री नही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+