ब्लाइंड डेट पर जाना 50 वर्षीय अंकल को पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड ने बनाया बंधक, मांगी 3 लाख की फिरौती
Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक 50 वर्षीय अंकल को ब्लाइंड डेट पर जाना भारी पड़ गया। जी हां..जिस गर्लफ्रेंड के साथ 50 वर्षीय शख्स ब्लाइंड डेट पर गया था, उसी ने उसे बंधक बना लिया और तीन लाख रुपए की फिरौती की डिमांड कर दी।
जैसे ही 50 वर्षीय लल्लू चौबे के अपहरण की सूचना परिवार को मिली, हड़कंप मच गया। लल्लू चौबे के परिजनों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। और 50 वर्षीय लल्लू चौबे को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने महिला और उसके दोनों साथियों को हनीट्रैप, फिरौती और अपहरण के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो 50 वर्षीय शख्स लल्लू चौबे को एक महिला से फोन पर बातचीत करते हुए उससे प्यार हो गया था। महिल ने भी पीड़ित को यकीन दिलाया की वो उससे प्यार करती है। पीड़ित महिला से मिलने के लिए झांसी पंहुच गया।
लेकिन, उसके बाद जो उसके साथ हुआ, शायद ही उसने इसकी कल्पना नहीं की होगी। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को एक घर मे बंधक बना लिया और दो दिनों तक उसके साथ मारपीट करते रहे। तीसरे दिन उसके परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी। जिसके बाद लल्लू चौबे के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मदद मांगी।
जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पुलिस कांस्टेबल लल्लू चौबे का बेटा बन गया और जब वह फिरौती की रकम देने पहुंचा तो उसने पैसे देने से पहले कहा कि वो अपने पिता को देखना चाहता है..फिर पैसे देगा। आरोपी फिरौती लेकर युवक को अपने साथ उस स्थान पर ले गए जहां हनीट्रैप में फंसे व्यक्ति को बंधक बनाया गया था।
फिर क्या था पीछा कर रही पुलिस घर में घुस गई और मौके से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से झांसी निवासी महिला किरन उर्फ क्रांति, अखिलेश अहिरवार और सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों में बताया कि उनके गिरोह में कई महिलाएं है, जिससे वह लोगों को महिला से फोन पर बात कराकर उन्हें प्रेम जाल में फंसा लेते है।












Click it and Unblock the Notifications