तीन बार गेंद की तरह उछलकर सड़क किनारे गिरी गाड़ी, 4 की मौत

लखीमपुर खीरी। बच्चे का मुंडन कराने बहराइच जिले के एक धार्मिक स्थल जा ग्रामीणों की पिकअप पीबी रोड पर ट्रक की टक्कर से पलट गई। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में दो बच्चों सहित चार की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को ईसानगर और धौरहरा सीएचसी भेजा जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

lakhimpur khiri road accident 4 died including 2 children

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगान निवासी रमेश के बेटे शोभित का मुंडन था। इसके लिए यह लोग पूरे परिवार सहित एक पिक अप गाड़ी से बहराइच जिला के बुड़हू बाबा नामक स्थान पर जा रहे थे। पीलीभीत बस्ती राजमार्ग पर घाघरा नदी के जालिम नगर पुल के पास बहराइच की ओर से आ रहे दो ट्रकों में से एक ने इनकी पिकअप गाड़ी में पास करते समय साइड से टक्कर मार दी। चूंकि रोड से किनारे गहरी खाई है जिसके वजह से पिकअप चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया और पिकअप पलट कर खाई में चली गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पिकअप गिरते समय तीन बार पलट कर रुकी।

घटना इतनी भयानक थी कि मुंडन के लिए जा रहे 2 बच्चों की मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई। इसके अलावा घातक चोटों के चलते परिवार की ही 2 महिलाओं की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। चीत्कार सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाा गया उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+