लखीमपुर खीरी हिंसा: मंत्री का बेटा आशीष मिश्र नहीं दे पाया अपने ठिकाने का सबूत: सूत्र

लखनऊ, 09 अक्टूबर: किसान प्रदर्शन के दौरान गाड़ी चढ़ाने के मामले में 3 अक्टूबर को भड़की हिंसा में 8 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद पुलिस में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी के बेटे के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। वहीं शनिवार को आशीष मिश्र लखीमपुर खीरी में क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे लंबी पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की टीम आशीष से लगातार पूछताछ कर रही हैं।

Lakhimpur Kheri violence

'2:36 बजे से 3:30 बजे के बीच कहां था'

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri: FIR में मंत्री के बेटे Ashish Mishra पर ये गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल मंत्री के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर शनिवार सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा था, जिसके बाद आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आशीष मिश्र 3 अक्टूबर हुई लखीमपुर खीरी में अपने ठिकाने का सबूत देने में नाकाम रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 3 अक्टूबर की दोपहर 2:36 बजे से 3:30 बजे के बीच आशीष कहां थे, इसका वो जवाब नहीं दे पाए हैं।

    लखीमपुर खीरी हिंसा में पूछताछ जारी

    बता दें कि आशीष मिश्र उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में पेश हुए, जिसमें चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। आशीष सदर विधायक योगेश वर्मा की स्कूटी पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे थे। जहां आशीष से लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

    वहीं इससे पहले आशीष मिश्र पर कार्रवाई से बचने के लिए नेपाल भागने की बात भी कही जा रही थी, जिसके बाद खुद केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि वो कही नहीं गया है। वहीं मंत्री ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा था कि घटना वाले दिन आशीष मिश्र मौके पर नहीं था, लेकिन अब जब मंत्री के बेटे से पूछताछ हुई तो उसका ठीक से जवाब नहीं दे पाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+