'मोदी जी क्या अपने ये देखा है', लखीमपुर का Video दिखाकर प्रियंका ने पूछा सवाल, कहा- लखीमपुर आइए ना

'मोदी जी क्या अपने ये देखा है', लखीमपुर का Video दिखाकर प्रियंका ने पूछा सवाल, कहा- लखीमपुर आइए ना

लखनऊ, 05 अक्टूबर: 28 घंटे बीत जाने के बाद भी कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में है। बता दें, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद प्रियंका वहां जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, पुलिस हिरासत में रहते हुए प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मोदी जी आज आप आजादी का अमृत महोत्सव मनाने लखनऊ आ रहे हैं। लखीमपुर भी जाइए। किसानों की पीड़ा सुनिए। मंत्री को बर्खास्त करिए और उसके बेटे को गिरफ्तार करिए।'

Lakhimpur Kheri Update News Priyanka Gandhi PM Narendra Modi

लखीमपुर खीरी का वीडियो दिखाकर पीएम मोदी से किया सवाल
लखीमपुर खीरी की घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो (नारेबाजी कर रहे किसानों को कार से रौंदने वाला वीडियो) को दिखाकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से सवाल किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि,

मोदी जी नमस्कार। मैंने सुना है कि आज आजादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए आप लखनऊ आ रहे हैं। मैं आप से पूछना चाहती हूं कि क्या आपने ये वीडियो देखा है। ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटा को किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है। वीडियो को देखिए और इस देश को बताइये कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और मंत्री के बेटे को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बिना किसी ऑर्डर और एफआईआर के रखा है, मैं जानना चाहती हूं कि ये आदमी आजाद क्यों है। आज जब आप आजादी के अमृत उत्सव की महफिल में मंच पर बैठे होंगे तो याद कीजिए कि आजादी हमको किसने दिलाई। आज भी किसानों के बेटे सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। किसान महीनों से त्रस्त है, अपनी आवाज उठा रहे हैं। आप उसे नकार रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं लखीमपुर आइए ना। इस अन्नदाता की जो देश की आत्मा भी है...., उनकी पीड़ा समझिए और सुनिए। उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है.... आपका कर्तव्य है.... जय हिंद, जय किसान।

बता दें, प्रियंका गांधी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में उन्हें मोबाइल के जरिए एक वीडियो भी दिखाया है जिसमें एक कार नारेबाजी करते किसानों को रौंदते हुए जाती दिख रही है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, '@narendramodi जी आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ..क्यों? आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है।

प्रियंका की राहुल गांधी ने हौसला अफजाई
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन प्र‍ियंका गांधी को हिरासत में रखे जाने उनका हौसला ट्वीट कर बढ़ाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+