'हत्यारों की आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप उठेगी', लखीमपुर मामले पर यूपी सरकार ने दिया कड़े एक्शन का भरोसा
'हत्यारों की आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप उठेगी', लखीमपुर मामले पर यूपी सरकार ने दिया कड़े एक्शन का भरोसा
लखनऊ, 15 सितंबर: लखीमपुर खीरी में दो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के बाद उनके शव निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ पर लटका दिए गए थे। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार द्वार कड़े एक्शन का भरोसा दिलाया। ब्रजेश पाठक ने कहा, 'योगी सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन हत्यारों की आने वाली पीढ़ियों तक की रूह कांपे उठेगी।'
Recommended Video

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करता हुए कहा, 'लखीमपुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी।' इस दौरान उन्होंने मैं विपक्ष के नेताओं से अनुरोध करूंगा कि ऐसे समय में राजनीति करने की जगह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम करे।
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 'लखीमपुर की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार इस मामले पर सीधे नज़र बनाए हुए है। लखीमपुर की घटना का पर्दाफाश हो गया है। आरोपियों ने पहले बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर लटका दिया।' पाठक ने आगे कहा कि इस मामले में सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हर स्थिति में उन्हें न्याय मिलेगा। मामले को हम फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाएगें और शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।
पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनकी पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई। आरोपी जुनैद को एक मुठभेड़ में पकड़ा गया, जिस वजह से उसके पैर में गोली लगी। जांच में पता चला कि आरोपी मृतक लड़कियों के जानने वाले थे।
दोनों के साथ किया था बलात्कार
एसपी ने बताया कि सोहेल और जुनैद लड़कियों को फुसलाकर खेतों में ले गए और वहां पर उनका बलात्कार किया। लड़कियां उनसे शादी के लिए कह रही थीं, ऐसे में सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। फिर उन्होंने करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया। साथ ही सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया। एसपी के मुताबिक छोटू के अलावा सभी लड़के लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू जो लड़कियों का पड़ोसी था, उसने दोनों लड़कियों को आरोपी लड़कों से मिलवाया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कहा कि यह एक प्रारंभिक जांच थी और लगभग 2-3 घंटे में पोस्टमॉर्टम शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications