लखीमपुर खीरी केस: आशीष मिश्रा के सहयोगियों ने क्यों रखे थे हथियार? SIT ढूढ़ रही कई सवालों के जवाब

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष भी शामिल है लेकिन जांच टीम को अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

Ashish Mishra

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी इस सवाल का जवाब ढूढ़ रही है कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके चलते डिप्टी सीएम केशव मौर्य को रिसीव करने जा रहे आशीष के सहयोगियों को हथियार लेकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कार्यक्रम के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई थी, इसके बावजूद आशीष के सहयोगी हथियार लेकर चल रहे थे।

आशीष से किए ये सवाल
न्यूज 18 की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जांच टीम ने आशीष से पूछा था कि वह और उनके सहयोगी हथियार क्यों ले जा रहे थे, जहां डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि थे। इस पर वे सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे सके और कहा कि उनके पास हथियार नहीं थे। हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि वह डिप्टी सीएम के खिलाफ किसानों के विरोध के बारे में अच्छी तरह से अवगत थे।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आशीष के सहयोगियों की हत्या के मामले में पुलिस ने सबूत इकठ्ठा किए हैं और इसमें कुछ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी होगी। सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

बीजेपी समर्थकों की हत्या मामले में होगी गिरफ्तारी
अधिकारी ने बताया "हमारे पास प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वैज्ञानिक सबूत हैं कि उन्होंने आशीष के सहयोगियों की हत्या की है। उन गवाहों की तलाश की जा रही है जिनके लिए उन प्रदर्शनकारियों को बुलाया है जो घटनास्थल पर मौजूद थे और जिनके खिलाफ आरोप हैं। उनके बयान के आधार पर जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।"

अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि कार्यक्रम स्थल को प्रोटोकॉल के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा दी गई थी। साथ ही बैरिकेड्स नहीं लगाने के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के आरोपों का खंडन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+