यूपी: मोदी-योगी से ना मिलने देने से नाराज अकेली महिला ने फूंकी बस, पुलिस के सामने गलती को स्वीकारा

वाराणसी। शहर के कैण्ट रोडवेज पर आज अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब कैण्ट रोडवेज के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर खाली खड़ी लखनऊ डिपो के रॉयल क्रूजर वॉल्वो में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरे वॉल्वो को अपने चपेट में ले लिया। दरअसल ये आग पूर्वांचल जन आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव वंदना रघुवंशी ने अपने साथी के 35 दिनों के आमरण अनशन और मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी से न मिलने देने की नाराजगी जाहिर करते हुए हिंसक प्रदर्शन किया। इस मामले के बाद वंदना ने बस को आग के हवाले पर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला वंदना को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई की तैयारी कर रही है।

यूपी: मोदी-योगी से ना मिलने देने से नाराज अकेली महिला ने फूंका बस, पुलिस के सामने गलती को स्वीकारा

पीएम और सीएम से न मिलने देने पर आंदोलन हुआ हिंसक

वीडियो में धूं-धूं कर जल रही वॉल्वो बस वाराणसी के कैण्ट रोडवेज के प्लेटफार्म नंबर 4 पर वाराणसी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए लगाई गई थी। इसमें आग पूर्वांचल जन आंदोलन की राष्‍ट्रीय महासचिव आंदोलन प्रभारी वंदना रघुवंशी ने लगाया है। वंदना ने अपने आरोप को स्वीकार करते हुए कहा की पिछले 35 दिन से उनका आंदोलन चल रहा था। साथ ही उनके साथी आमरण अनशन पर बैठा हुआ है, मगर किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रहा। इन 35 दिनों में कई बार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ वाराणसी आए, हाल ही में प्रधानमंत्री भी वाराणसी आए, लेकिन उनके अहिंसक आंदोलन को किसी ने तवज्‍जो नहीं दी। इसके बाद हमने हिंसक रुख अख्‍तियार कर लिया। वहीं कैण्ट रोडवेज के कैशियर अमरनाथ ने बताया कि वंदना रघुवंशी ने ही रोडवेज में खड़ी खाली गाड़ी में आग लगाई है।

महिला ने आग लगाने की बात को स्वीकारा

दरसअल लखनऊ डिपो की रॉयल क्रूजर वॉल्वो में आग की सूचना पर तत्काल सिगरा थाने की पुलिस और रोडवेज चौकी के पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। साथ ही वाराणसी फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वंदना रघुवंशी को मौके से हिरासत में लिया और सिगरा थाने ले आई। वहीं आरोपी महिला ने बस में आग लगाने की बात को स्वीकार कर लिया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि वो घर से अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी। उसके खिलाफ अब पूरे मामले व सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: दरगाह तक पहुंचा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, भारत की जीत के लिए मांगी गई दुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+