राजस्थान: दरगाह तक पहुंचा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, भारत की जीत के लिए मांगी गई दुआ
अजमेर। एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ मांगी। साथ ही अजमेर संभाग के बॉलर खलील अहमद के अच्छे प्रदर्शन की भी दुआ मांगी गई।

इन दिनों एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, इसमें भारतीय टीम का मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान की टीम से होने जा रहा है। एक तो भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कड़वाहट है वहीं दूसरी ओर क्रिकेट मैच हो रहा है, तो हर भारतीय की यही कामना रहती है कि भारत की टीम मैच में विजय प्राप्त करे। अजमेर जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले क्रिकेट प्रेमी सुप्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर फूल और मखमली चादर चढ़ाकर भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान हाल ही में भारतीय टीम का हिस्सा बने अजमेर संभाग के टौंक निवासी बॉलर खलील अहमद के अच्छे प्रदर्शन के लिए भी ख्वाजा साहब से दुआ की गई।
मुरादें होती हैं पूरी
ख्वाजा साहब की दरगाह में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग अपनी फरियाद करने अजमेर पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां सभी की मुरादें ख्वाजा साहब पूरी करते हैं और यही कारण है कि दिन ब दिन दरगाह में आने वाले फरियादियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बुधवार को भी ख्वाजा साहब की महाना छठी होने के कारण एक लाख के लगभग फरियादियों ने फरियाद कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
ये भी पढ़ें- यूपी: एनटीपीसी प्लांट में लगी भीषण आग, सीआईएसएफ के जवानों ने दिया बहादुरी का परिचय, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications