बरेली में महिला को जबरन झाड़ी में घसीटकर बदमाशों ने किया गैंगरेप

बरेली। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में अपनी ड्यूटी से जब महिला नर्स वापस लौट रही थी तो तीन बदमाश महिला को जबरन उठाकर झाड़ी में ले गए और उसके साथ एक के बाद एक रेप किया। महिला के साथ गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के 24 घंटों के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि उसने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

 पैदल घर जा रही थी महिला नर्स

पैदल घर जा रही थी महिला नर्स

तीनों बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए, साथ ही महिला नर्स का मोबाइल और पैसे भी लूट ले गए। महिला रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में बतौर नर्स कार्यरत है। महिला का पति रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड है। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला नर्स अपनी ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर जा रही थी।

घर पहुंचकर सुनाई आपबीती

घर पहुंचकर सुनाई आपबीती

जानकारी के अनुसार जब महिला अपनी ड्यूटी खत्म करके फोन पर बात करते हुए पैदल अपने घर जा रही थी तो तीनों बदमाश ने अचानक धावा बोल दिया और महिला का के साथ लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। तभी बदमाश महिला को जबरन एक झाड़ी में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को घटना के बाद जब होश आया तो उसने घर पहुंचकर इस बारे में अपने पति को इसके बारे में बताया। जिसके बाद देर रात बारादरी थाने पर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपियों की हुई पहचान

आरोपियों की हुई पहचान

गुरुवार को पुलिस ने दावा किया कि उसने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को इन बदमाशों की पहचान करने के लिए बुलाया गया। पुलिस का दावा है कि महिला ने तीनों बदमाशों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने सौ फुटा रोड पर रहने वाले जीतू कश्यप सहित उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद देर रात तक इन बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की। घटना के बारे में एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी पीड़िता ने पहचान कर ली है।

इसे भी पढ़ें- शिमला: घर बुलाकर रेप करने वाला कर्नल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+