बहराइच: बाइक पर निकली महिला मंत्री, जाम पर बोली अब करेंगे इसको ठीक, देखिए VIDEO

कई जगहों पर रुक-रुककर वो लोगों का अभिवादन भी करती रहीं लेकिन उनको जाम और पुलिसिंग व्यवस्था देखनी था। मोटरसाइकिल पर अचानक मंत्री के नगर भ्रमण की जानकारी पाते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

बहराइच। हैलों अरे कहां हो भाई! जल्दी आओं घंटाघर अपनी मंत्री जी तो आज बाइक पर बैठकर लोगों से भ्रमण कर रही हैं। ऐसी सूचनाएं मोबाइल से व कानों कान दी जा रही थी। ऐसा तब हुआ जब योगी सरकार की बेसिक शिक्षा मंत्री एक बाइक पर सवार होकर अपने गृह जनपद का हाल जानने निकल पड़ी।

बहराइच: बाइक पर निकली महिला मंत्री, जाम पर बोली अब करेंगे इसको ठीक, देखिए VIDEO

देखिए VIDEO...


शहर में जाम, अतिक्रमण और पुलिसिंग की व्यवस्था की हकीकत को देखने के लिए योगी सरकार की महिला मंत्री अनुपमा जायसवाल ने मंगलवार को अचानक बाइक पर सवार होकर पूरे शहर का जायजा लिया। कई जगहों पर रुक-रुककर वो लोगों का अभिवादन भी करती रहीं लेकिन उनको जाम और पुलिसिंग व्यवस्था देखनी था। मोटरसाइकिल पर अचानक मंत्री के नगर भ्रमण की जानकारी पाते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने पीपल चौराहा होते हुए छावनी चैराहा, अस्पताल चैराहा, पानी टंकी चैराहा सहित तमाम जगहों का जायजा लिया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था भी देखी। अनुपमा जायसवाल ने बताया की शहर में जाम और अतिक्रमण बहुत ही अधिक है, बहराइच ही नहीं पूरा यूपी जाम की स्थिति झेल रहा है यदि किसी को अचानक कहीं जाना हो तो वो इस जाम की वजह से नहीं जा सकता। हमने हकीकत को देखा है और इस जाम और अतिक्रमण से निजात पाने के लिए जल्द ही बड़े कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+